Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेपाल में भारतीय दूतावास 4 फरवरी को मासिक ‘ओपन हाउस’ का करेगा आयोजन

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में भारतीय दूतावास 4 फरवरी को भारतीय नागरिकों के लिए मासिक ‘ओपन हाउस’ का आयोजन करने जा रहा है। यह ओपन हाउस सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक दूतावास के कांसुलर विंग हॉल में आयोजित किया जाएगा। नेपाल में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में भारतीय दूतावास 4 फरवरी को भारतीय नागरिकों के लिए मासिक ‘ओपन हाउस’ का आयोजन करने जा रहा है। यह ओपन हाउस सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक दूतावास के कांसुलर विंग हॉल में आयोजित किया जाएगा। नेपाल में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

इस पहल का उद्देश्य नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों को कांसुलर यानी वीजा और पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक सीधा और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "भारतीय दूतावास 4 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक भारतीय दूतावास, काठमांडू के कॉन्सुलर विंग हॉल में कॉन्सुलर सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हर महीने 'ओपन हाउस' आयोजित करेगा। कॉन्सुलर मामलों के समाधान के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सेशन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। पहले से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है।"

ओपन हाउस के दौरान पासपोर्ट, वीजा, ओसीआई कार्ड, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, आपातकालीन कांसुलर सहायता, दस्तावेज सत्यापन और अन्य कांसुलर मामलों से संबंधित शिकायतों और सुझावों पर विचार किया जाएगा। दूतावास अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी और जहां तक संभव होगा उनका तत्काल समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य मामलों में आगे की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस ओपन हाउस में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की पूर्व नियुक्ति (अपॉइंटमेंट) की आवश्यकता नहीं है। भारतीय नागरिक निर्धारित समय पर सीधे दूतावास पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के साथ साझा कर सकते हैं।

यह आयोजन उन नागरिकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा जिन्हें कांसुलर प्रक्रियाओं में देरी या किसी तरह की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय दूतावास द्वारा मासिक ओपन हाउस का आयोजन नागरिक-केंद्रित कूटनीति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इससे न सिर्फ दूतावास और भारतीय समुदाय के बीच संवाद मजबूत होता है, बल्कि पारदर्शिता और भरोसे को भी बढ़ावा मिलता है। बता दें कि नेपाल में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक शिक्षा, व्यापार, रोजगार और अन्य कारणों से रहते हैं। ऐसे में कांसुलर सेवाओं का ये आयोजन उनके लिए फायदेमंद होगा।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News