Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेपाल ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, बांग्लादेश बोला- उनको सलाम जिन्होंने आजादी के लिए त्यागे प्राण


नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल ने भी भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। नेपाल के पीएम कार्यालय ने संबंधों को मजबूत बनाने पर बल दिया तो बांग्लादेश ने भारत की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल ने भी भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। नेपाल के पीएम कार्यालय ने संबंधों को मजबूत बनाने पर बल दिया तो बांग्लादेश ने भारत की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

नेपाल पीएमओ ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसमें लिखा, "भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों और सरकार को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल और भारत के बीच गहरे ऐतिहासिक रिश्ते, दोनों ओर की जनता के बीच के नजदीकी रिश्ते और सहयोग आने वाले सालों में और सुदृढ़ होते रहेंगे।

वहीं, भारत में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन ने कई भाषाओं वाले स्वतंत्रता दिवस संदेश के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। इन संदेशों में "दोस्ती, सद्भाव और खुशहाली" की थीम पर बल दिया गया।

एक्स पोस्ट में कहा, "बांग्लादेश भारत के सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता है। हम उन बहादुर लोगों को पूरी ईमानदारी से याद करते हैं जिन्होंने लंबे समय तक चले स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान दी।"

यह भारत और बांग्लादेश के बीच नए कूटनीतिक प्रयासों के संकेतों के बीच हुआ है।

इस बीच, बांग्लादेश में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए, ढाका में भारतीय हाई कमीशन ने हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाने पर जोर दिया, और भूटान में भारतीय दूतावास से ऐतिहासिक "सूर्यपथ तिरंगा" यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील की।

वहीं, थिंपू में मौजूद भारतीय दूतावास ने 15 अगस्त की सुबह एक्स पर ध्वजारोहण का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "सूर्य पथतिरंगा की इस यात्रा को जारी रखते हैं। अब ये काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की जिम्मेदारी है कि वो भारतीय तिरंगा लेकर चलें, और भारतीयों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करें।"

इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का खास तौर पर जश्न मनाया जा रहा है, साथ ही 2047 तक विकसित भारत बनाने में भारत के युवाओं की ऊर्जा, उम्मीदों और योगदान को भी दिखाया जा रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News