Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेपाल: पीएम बालेन शाह दिल्ली के लिए रवाना


नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को अपने भारतीय समकक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए।

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को अपने भारतीय समकक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए।

प्रधानमंत्री शाह नेपाल एयरलाइंस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे। ये सभी कुल 35 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

इसके अलावा, व्यापार प्रतिनिधियों का 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी इस यात्रा में शामिल होगा, जो अपने खर्च पर यात्रा कर रहा है।

इस साल 5 मार्च को हुए चुनावों के बाद, 27 मार्च को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से शाह की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पदभार संभालने के बाद, वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा कर चुके हैं।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करेंगे। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस यात्रा से दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है। इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंध रहे हैं।

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि, "अपनी यात्रा के दौरान, शाह 23 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता करेंगे और आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"

दोनों प्रधानमंत्री अपनी द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। उसी दिन, प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में एक भोज (लंच) का आयोजन करेंगे।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी प्रधानमंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि, नेपाल सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में भारत से हवाई प्रवेश के लिए अतिरिक्त मार्ग हासिल करना, 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्राप्त करना, और व्यापार तथा पारगमन (ट्रांजिट) के मामलों में भारत से रियायतें पाना शामिल है।

प्रधानमंत्री बालेन शाह 23 नवंबर को काठमांडू लौटेंगे।

--आईएएनएस

केआर/

Date & Time : 2026-11-22 14:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News