Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेशनल बुक ट्रस्ट में 17 संपादकीय सहायक पदों पर नौकरी का अवसर, जानें योग्यता और सैलरी


नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनबीटी ने संपादकीय सहायक (एडिटोरियल असिस्टेंट) के विभिन्न 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनबीटी ने संपादकीय सहायक (एडिटोरियल असिस्टेंट) के विभिन्न 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एनबीटी की ओर से जारी 17 रिक्तियों में संपादकीय सहायक (तेलुगु), संपादकीय सहायक (कन्नड़), संपादकीय सहायक (उड़िया), संपादकीय सहायक (गुजराती), संपादकीय सहायक (मलयालम), संपादकीय सहायक (बोडो), संपादकीय सहायक (डोगरी), संपादकीय सहायक (कश्मीरी), संपादकीय सहायक (कोंकणी), संपादकीय सहायक (मणिपुरी), संपादकीय सहायक (मैथली), संपादकीय सहायक (नेपाली), संपादकीय सहायक (संस्कृत), संपादकीय सहायक (सिंधी), संपादकीय सहायक (संथाली), संपादकीय सहायक (पंजाबी) और संपादकीय सहायक (हिंदी) का 1-1 पद शामिल हैं।

संपादकीय सहायक के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि ट्रस्ट की वेबसाइट पर इस विज्ञापन के पब्लिश होने की तारीख से 15 दिन बाद यानी 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। वहीं, पद से संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास कम से कम 1 वर्ष का काम करने का अनुभव किसी पब्लिशिंग हाउस के एडिटोरियल डिपार्टमेंट में; अनुवाद, कॉपी एडिटिंग, प्रूफ रीडिंग, बेहतरीन लिखित और मौखिक कम्युनिकेशन स्किल्स; संबंधित भाषा में कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे एडोब पेज मेकर, इनडिजाइन, पेज डिजाइनिंग, डीटीपी कंपोजिंग और टाइपसेटिंग आदि की जानकारी होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनबीटी की ओर से ये नियुक्तियां पूरी तरह से मैनपावर एजेंसी के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर शुरुआत में तीन महीने के लिए होंगी, जिन्हें ट्रस्ट की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-09-21 16:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News