Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित, नई साझेदारियों को बताया अहम


एम्स्टर्डम, 15 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।

एम्स्टर्डम, 15 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अपने मौजूदा आधिकारिक दौरे के दूसरे चरण में 15 से 17 मई तक नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर, महारानी मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई समझौतों का आदान-प्रदान भी होगा।

हेग में पीएम मोदी के आगमन से पहले भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा, “हम पिछले दो वर्षों से नीदरलैंड में रह रहे हैं और यहां इतने बड़े भारतीय समुदाय को देखकर बेहद खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और हम उनसे मिलने की भी योजना बना रहे हैं।”

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच पहले से ही असाधारण साझेदारी मौजूद है। उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब डॉलर से अधिक है और नीदरलैंड भारत में चौथा सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक (एफडीआई) है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह उन नए क्षेत्रों को लेकर है जिन पर अब दोनों देश काम कर रहे हैं। इस बार सतत ऊर्जा, सेमीकंडक्टर नवाचार और जल प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। भविष्य काफी मजबूत और आशाजनक नजर आता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब केवल वैश्विक मंचों में भागीदारी ही नहीं कर रहा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व भी कर रहा है।

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं। दोनों देश एक-दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। नीदरलैंड भले ही जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से छोटा देश हो, लेकिन वह भारत को बहुत कुछ दे सकता है और भारत भी इस देश के लिए बड़ी भूमिका निभा सकता है। यहां के लोग भी जानते हैं कि भारत तेजी से विकसित हो रहा देश है और भविष्य में एक बड़ा बाजार बनने जा रहा है।”

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News