Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निमृत कौर अहलूवालिया नए प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित, गुजरात में शुरू करेंगी शूटिंग


मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग के लिए गुजरात पहुंच चुकी हैं। निमृत इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसके जरिए उन्हें एक नए किरदार को निभाने और ऐसे जॉनर में काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्होंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया है।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग के लिए गुजरात पहुंच चुकी हैं। निमृत इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसके जरिए उन्हें एक नए किरदार को निभाने और ऐसे जॉनर में काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्होंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया है।

एक्ट्रेस का कहना है कि वह अपने काम के जरिए खुद को चुनौती देना चाहती हैं और एक्टिंग के नए पहलुओं को एक्सप्लोर करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर निमृत ने कहा, ''मैं इस नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हूं। इसके जरिए मुझे एक बिल्कुल नए किरदार को निभाने और ऐसे जॉनर में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसे मैंने पहले एक्सप्लोर नहीं किया है। एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा खुद को चुनौती देना चाहती हूं, अपनी सीमाओं से आगे बढ़ना चाहती हूं और अपनी एक्टिंग के नए पहलुओं को जानना चाहती हूं।''

उन्होंने आगे कहा, ''हर प्रोजेक्ट आपको कुछ नया सिखाता है। मैं इस नए सफर को लेकर उत्साहित हूं और अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने का इंतजार कर रही हूं। फिलहाल मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन मैं चाहती हूं कि दर्शक जल्द ही देखें कि हम क्या लेकर आ रहे हैं।''

सूत्रों के मुताबिक, निमृत अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए गुजरात पहुंची है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की कहानी, किरदार और बाकी डिटेल्स को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। एक्ट्रेस की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। सभी को इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

निमृत के करीबी एक सूत्र ने बताया, ''निमृत अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी फोकस्ड हैं। वह लगातार वर्कशॉप के साथ-साथ अपने किरदारों की तैयारी में भी जुटी हुई थीं। फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई हैं। सही समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी।''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-10-26 11:40:09

Share:

Leave A Reviews

Related News