Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निर्देशक कुकू कोहली के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक, अंतिम संस्कार में भावुक दिखीं अरुणा ईरानी


मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्देशक कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। अभिनेता सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्देशक कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। अभिनेता सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, "रेस्ट इन पीस कुकी जी। अरुणा जी, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। भगवान आपको शक्ति दें।"

जानकारी के मुताबिक, कुकू कोहली को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी के अलावा पहली पत्नी रीता कोहली से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं।

बुधवार को मुंबई में कुकू कोहली के अंतिम संस्कार के दौरान अरुणा ईरानी काफी भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह सफेद कपड़ों में श्मशान घाट पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोग उन्हें सहारा देते दिखाई दिए।

एक अन्य दृश्य में अरुणा ईरानी किसी का हाथ थामे अंतिम संस्कार स्थल की ओर जाती नजर आईं। पति के निधन से वह बेहद दुखी दिखाई दीं।

कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशकों में गिने जाते थे। उन्होंने 1991 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' का निर्देशन किया था, जिससे अभिनेता अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके अलावा उन्होंने 'हकीकत', 'सुहाग', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर-1', 'ये दिल आशिकाना' और 'वो तेरा नाम था' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की प्रेम कहानी लंबे समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रही। अरुणा ईरानी ने कई मौकों पर बताया था कि शुरुआत में उनके और कुकू कोहली के बीच रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव भरे थे।

उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में बताया था कि दोनों के बीच शुरू में '36 का आंकड़ा' था। फिल्म के सेट पर अक्सर दोनों के बीच बहस हो जाती थी। हालांकि, समय के साथ दोनों करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई। अरुणा के अनुसार, एक मजाकिया घटना के बाद उनके रिश्ते में बदलाव आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया।

कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने वर्ष 1990 में शादी की थी। हालांकि कुकू पहले से विवाहित थे और उनकी पहली पत्नी तथा बच्चे भी थे। इसी वजह से दोनों ने लंबे समय तक अपने विवाह और रिश्ते को निजी रखा।

कुकू कोहली के निधन से हिंदी फिल्म उद्योग ने एक अनुभवी निर्देशक और रचनात्मक फिल्मकार को खो दिया है। फिल्म जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं और उनके योगदान को याद कर रही हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News