Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निष्पक्ष चुनाव और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जारी रहेगी लड़ाई: सांसद दीपेंद्र हुड्डा


झज्जर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर चुनाव कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव और निष्पक्ष चुनाव आयोग की मांग को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ रही है। हुड्डा ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।

झज्जर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर चुनाव कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव और निष्पक्ष चुनाव आयोग की मांग को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ रही है। हुड्डा ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। वोट चोरी इस पूरे मुद्दे का केवल एक पहलू है। राज्यसभा चुनाव में भी अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे और हरियाणा में भी धक्का किए जाने का आरोप है। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन का नाम लेते हुए कहा कि उनका मामला भी सामने आया था। हुड्डा ने कहा कि देशभर में कई बार चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं और विधानसभा चुनावों में भी वोट चोरी के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताते हुए ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने निष्पक्ष चुनाव और चुनाव आयोग की जवाबदेही का मुद्दा उठाया है, जिस पर कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के सभी दल मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अब देशभर में विभिन्न आंदोलन भी इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इस लड़ाई का उद्देश्य देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना, एक निष्पक्ष चुनाव आयोग की व्यवस्था बनाए रखना और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को आगे बढ़ाना है। पार्टी के प्रदर्शन की प्रमुख मांग भी वही है, जिसे राहुल गांधी ने उठाया था, और कांग्रेस उसका पूरी तरह समर्थन करती है।

दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस, उनका परिवार और विपक्ष एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं। मुकदमों के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी। आकाशवाणी से जुड़ी घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर में अपना नाम शामिल होने का उल्लेख करते हुए हुड्डा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से उनकी आवाज खामोश नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपने मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-10 18:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News