Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नीट पीजी 2026: डिब्रूगढ़ प्रशासन की एडवाइजरी, अभ्यर्थी ट्रेनों की टाइमिंग पर रखें विशेष ध्यान

डिब्रूगढ़, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिला आयुक्त कार्यालय, डिब्रूगढ़ (विकास शाखा) द्वारा जारी नोटिस में अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 30 अगस्त (रविवार) को लाहोवाल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

परीक्षा के दिन सुबह 5:15 बजे से रात 8:00 बजे के बीच कई निर्धारित ट्रेनें लाहोवाल रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी। प्रशासन ने बताया कि ट्रेनों का संचालन डाउन दिशा (न्यू तिनसुकिया से डिब्रूगढ़) और अप दिशा (डिब्रूगढ़ से न्यू तिनसुकिया) दोनों मार्गों पर होगा। ऐसे में रेलवे फाटक या यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने की सलाह दी गई है।

जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, दिनभर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनें लाहोवाल रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस, रंगिया एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, नाहरलगुन एक्सप्रेस, बराक ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, विवेक एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, तांबरम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों की आवाजाही सुबह से लेकर रात तक निर्धारित समय पर जारी रहेगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे किसी भी संभावित देरी से बचने के लिए पहले से आवश्यक व्यवस्था करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने का प्रयास करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एडवाइजरी पूरी तरह से नीट-पीजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हित में जारी की गई है, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डिब्रूगढ़ प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों और पर्याप्त अतिरिक्त समय की व्यवस्था जरूर करें, जिससे परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News