Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट जमानत याचिका पर एक दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट जमानत याचिका पर एक दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा।

कुलकर्णी ने वकील हेमंत शाह के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की है। वह काफी समय से हिरासत में हैं। दलील दी गई है कि आरोप तय किए जा चुके हैं और जांच भी पूरी हो चुकी है, इसलिए उन्हें जेल में रखने का कोई मतलब नहीं है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) अजय गुप्ता ने मामले की सुनवाई की और सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए उस पर जवाब मांगा।

बता दें कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट पीवी कुलकर्णी समेत सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर चुकी है। हालांकि सभी आरोपियों ने आरोप स्वीकार करने से इनकार किया।

आरोपियों में यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवालदार के नाम शामिल हैं।

सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, तीन विषय विशेषज्ञों ने दिल्ली के एनटीए कार्यालय से नीट परीक्षा के प्रश्नों को अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाला था। आरोपी ऐसा इसलिए कर सके क्योंकि गोपनीय अनुभाग से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई।

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि एनटीए में गोपनीय अनुभाग में प्रवेश और निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच या तलाशी की कोई प्रथा नहीं थी। एनटीए में डेडिकेटेड सीसीटीवी लाइव-फीड निगरानी नियंत्रण कक्ष नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप गोपनीय हॉल में विशेषज्ञों की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया।

सीबीआई ने आरोप-पत्र में कहा कि एक आरोपी ने प्रश्नों को कागज की पर्चियों पर लिखा और फिर उन्हें छिपा दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों ने प्रश्नों को याद किया, अपने होटल के कमरों में लौटकर या तो उन्हें लिख दिया या पाठ्यपुस्तकों में संबंधित आर्टिकल्स को मार्क किया।

सीबीआई ने आरोप-पत्र में कहा कि जांच से पता चला कि विशेषज्ञों को अनुवाद, पुनः अनुवाद के दौरान रफ कार्य के लिए गोपनीय अनुभाग के अंदर सादे कागज की शीट उपलब्ध कराई गई थीं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-11-25 13:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News