नागपुर, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में 'खासदार (सांसद) क्रीड़ा महोत्सव 2026' का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विदर्भ क्षेत्र के युवा एथलीटों और स्थानीय खेल क्लबों को लक्षित एक बड़े बहु-खेल उत्सव की शुरुआत की, जो राष्ट्रीय स्तर पर जमीनी स्तर के खेल विकास के प्रयासों को मजबूती देगा।
![]()
नागपुर, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में 'खासदार (सांसद) क्रीड़ा महोत्सव 2026' का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विदर्भ क्षेत्र के युवा एथलीटों और स्थानीय खेल क्लबों को लक्षित एक बड़े बहु-खेल उत्सव की शुरुआत की, जो राष्ट्रीय स्तर पर जमीनी स्तर के खेल विकास के प्रयासों को मजबूती देगा।
समारोह में बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस आइकॉन सुनील शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गडकरी ने सुनील शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरे मित्र सुनील शेट्टी, जो हमारी फिल्म इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय अभिनेता और एक खिलाड़ी हैं, हमारे क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन कर रहे हैं। वे एक आदर्श व्यक्ति हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में लंबे समय से खेलों का अध्ययन किया है। इसी का परिणाम है कि हम देख सकते हैं कि 65 वर्ष की आयु में भी वे कितने फिट हैं। जो व्यक्ति स्वयं यह कार्य करता है, ऐसे आदर्श व्यक्ति हमें उद्घाटन के लिए मिले हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा और बधाई देना चाहूंगा। मैं आप सभी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।"
नितिन गडकरी ने इस महोत्सव को केवल एक आयोजन न बताते हुए इसे युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित होती है। विदर्भ के युवाओं को बेहतर सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण कदम है। गडकरी ने जोर दिया कि खेल विकास राष्ट्रीय निर्माण का अभिन्न अंग है और सरकार इस दिशा में निरंतर काम कर रही है।
उद्घाटन समारोह में सुनील शेट्टी ने नितिन गडकरी की व्यापक कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा, "शिक्षा, खेल, इंफ्रास्ट्रक्चर या देश के विकास से जुड़े किसी भी काम की बात हो, तो एक ही नाम जेहन में, नितिनजी गडकरी, का आता है। हर जगह, यहां तक कि हाल ही में मुंबई में भी एक शिक्षण संस्थान का कार्यक्रम हुआ था। हम वहां गए थे और वहां भी, गेटवे ऑफ इंडिया के सामने, माहौल बेहद खूबसूरत था।"
शेट्टी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, "देखिए, मेरी जिंदगी में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह सिर्फ खेलों की वजह से ही है। स्कूल में मैं स्पोर्ट्स कैप्टन था, इसीलिए मैं इतना लोकप्रिय था।"
--आईएएनएस
एससीएच/एएस
Leave A Reviews