नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर के दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों से विशेष मुलाकात की।
![]()
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर के दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों से विशेष मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के अदम्य जज्बे और उत्कृष्ट खेल भावना की जमकर प्रशंसा की। ये सभी होनहार खिलाड़ी आगामी 'श्री अटल टी-20 क्रिकेट कप फॉर ब्लाइंड' में हिस्सा लेने के लिए राजधानी दिल्ली आए हुए हैं।
दिव्यांग और नेत्रहीन क्रिकेट खिलाड़ियों को मुख्यधारा में लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'श्री अटल कप' का आयोजन राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर किया जाता है। इस वर्ष 'श्री अटल टी-20 क्रिकेट कप फॉर ब्लाइंड' का आयोजन 17, 18 और 19 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हो रहा है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एक बेहद सराहनीय और प्रेरक मंच है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आप सभी खिलाड़ी अपने जीवन में और समाज में इसी तरह उजाला फैलाते रहें।
नवीन ने खिलाड़ियों के संघर्ष को सलाम करते हुए कहा कि उनका यह जज्बा देश के हर नागरिक को यह प्रेरणा देता रहेगा कि परिस्थितियां चाहे जो भी हों, अपने सपनों को कभी मरने नहीं देना चाहिए, बल्कि और अधिक जुनून तथा दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इससे पहले, नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा,'सदैव अटल' पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, एक महान राजनेता और सच्चे दूरदर्शी, अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, ईमानदारी और सुशासन के लिए समर्पित था। उनके आदर्श राष्ट्र-निर्माण की दिशा में सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
--आईएएनएस
एएसएच/
Leave A Reviews