Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नीतू चंद्रा ने स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की सिंदूर वाली टिप्पणी पर आपत्ति जताई, उठाए परवरिश पर सवाल


मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर की गई ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसी बातें कहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर की गई ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसी बातें कहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नीतू चंद्रा ने कहा कि एक महिला के तौर पर और बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक औरत के नाते, मैं बता दूं कि सिंदूर हमारे सनातन धर्म की एक परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है। ऐसी अमानवीय टिप्पणियां करने वालों को तो जेल हो जानी चाहिए, क्योंकि छठ पूजा के दौरान महिलाएं सिंदूर लगाती हैं और इस पर ऐसी टिप्पणी करना, जबकि उन्हें खुद पता भी नहीं है कि इसके पीछे क्या कारण हैं, यह कमेंट बहुत ही भद्दा और पूरी तरह से अपमानजनक है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई इतनी घिनौनी और भद्दी बातें कह सकता है, तो यह कॉमेडी नहीं है। मैं इसे एक अपमान के रूप में देखती हूं। कम से कम ऐसे लोगों को जेल तो जरूर होनी चाहिए।

नीतू ने यह भी सुझाव दिया कि कॉमेडियन के माता-पिता से भी पूछताछ होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि उसकी परवरिश कैसी हुई है।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों पर टिप्पणी करने में भी शर्म आ रही है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि कोई ऐसी बात भी कह सकता है। मेरा मतलब है कि यह हमारी आस्था, हमारी गरिमा और हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अपमान है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे इस बारे में बात करने में भी बहुत शर्म आ रही है।

नीतू ने कहा कि कहीं न कहीं, हमें खुद भी आत्म-चिंतन करने की जरूरत है। बिहार के लोगों के तौर पर, हम सभी को सोचना चाहिए कि आखिर किसी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वह पूजा और सिंदूर के बारे में इतनी बड़ी बात इस तरह से कह सके।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-11-28 18:10:05

Share:

Leave A Reviews

Related News