Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा एसटीएफ ने किया अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 150 किलो गांजा बरामद


गाजियाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने खुलासा किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बिहार के चर्चित रौनक गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से की गई।

गाजियाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने खुलासा किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बिहार के चर्चित रौनक गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से की गई।

एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद भी किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 37.50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी संगठित तरीके से गांजे की तस्करी कर रहे थे। गिरोह के सदस्य बिहार से अवैध गांजा लेकर उसे दिल्ली-एनसीआर और मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। तस्करी के लिए आरोपियों द्वारा दो चार-पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एसटीएफ ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल प्रिंस बिहार के रौनक गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। एसटीएफ को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं, जो गांजे की खरीद, परिवहन और सप्लाई में अलग-अलग भूमिका निभाते हैं।

पुलिस और एसटीएफ अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी बिहार में गांजा कहां से प्राप्त करते थे और दिल्ली-एनसीआर तथा मेरठ में इसकी सप्लाई किन लोगों को की जाती थी। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, संभावित खरीदारों और तस्करी के मार्गों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ की नोएडा यूनिट को गांजा तस्करी करने वाले इस गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए करीब 150 किलो गांजे की कीमत 37.50 लाख रुपये होने के कारण इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसटीएफ अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह पहले कितनी बार गांजे की खेप दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा चुका है। फिलहाल पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एसटीएफ को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी आगे की कार्रवाई कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News