Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था, इस्कॉन मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन


नोएडा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

नोएडा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

खासतौर पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें करीब डेढ़ कंपनी पीएसी, 20 निरीक्षक और 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर के आसपास वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। एटीपीसी अंडरपास की ओर से गिझौड़ चौराहे और गिझौड़ चौक से एटीपीसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहे और संबंधित वैकल्पिक मार्गों से होकर निकल सकेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडोबी बिल्डिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं, वीवीआईपी वाहनों के लिए सेक्टर-33/34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हाट की पार्किंग में वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-31/25 चौराहे से सेक्टर-60, सेक्टर-62 और इंदिरापुरम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। ऐसे वाहन स्पाइस मॉल, एडोबी चौक और सेक्टर-22, 23 व 54 होते हुए गिझौड़ की ओर जा सकेंगे।

इससे मंदिर के आसपास यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी। जन्माष्टमी के दौरान इस्कॉन मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।

पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा और आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के आसपास भी जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीएम चौक से राय रेजीडेंसी और टेलीफोन एक्सचेंज की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

इसी तरह सेक्टर-2 स्थित मंदिर के आसपास संदीप पेपर मिल चौराहे से गोलचक्कर चौक के बीच जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News