Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा: कार की तलाशी में 1.15 लाख रुपए की चरस मिली, आरोपी गिरफ्तार


नोएडा, 15 मई (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना फेस-1 पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त एक कार बरामद की है।

नोएडा, 15 मई (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना फेस-1 पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त एक कार बरामद की है।

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना फेस-1 पुलिस और नारकोटिक्स टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान शुरू किया।

शुक्रवार 15 मई को झुंडपुरा बॉर्डर सेक्टर-8 के पास पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सेलेरियो कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान कार से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कार चालक कुनाल बौद्ध पुत्र दोरजे बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र के ग्राम सुराद का रहने वाला है और उसकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस कहां से लाता था और नोएडा में किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। इस मामले में थाना फेस-1 नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है, क्योंकि उसका इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में किया जा रहा था।

--आईएएनएस

पीकेटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News