Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा की आइवरी काउंटी सोसाइटी में बड़ा हादसा, टावर से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में निर्माणाधीन सोसाइटियों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-115 स्थित ग्राम सोरखा में निर्माणाधीन आइवरी काउंटी सोसाइटी में काम करने के दौरान एक श्रमिक की टावर से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जावेद (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सोसाइटी में फोरमैन और लेबर इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को थाना सेक्टर-113 पर डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सोरखा, सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आइवरी काउंटी सोसाइटी में काम करने के दौरान एक श्रमिक टावर से नीचे गिर गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक जावेद पुत्र अमीरू हक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला था। वह मौलानी क्षेत्र के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। जावेद निर्माणाधीन सोसाइटी में फोरमैन और लेबर इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। काम के दौरान टावर से गिरने के कारण उनकी जान चली गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

निर्माणाधीन इमारतों और ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम बेहद जरूरी हैं। ऐसे कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल, सुरक्षा मानकों का पालन और श्रमिकों की निगरानी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके

Date & Time : 2026-10-23 15:05:04

Share:

Leave A Reviews

Related News