Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा में 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का अंतिम संस्कार, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई


नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम बेटे को अंतिम विदाई देते समय परिवार और रिश्तेदारों की आंखें नम रहीं। आयुष की मौत से पूरे परिवार में गहरा शोक और मातम का माहौल है।

नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम बेटे को अंतिम विदाई देते समय परिवार और रिश्तेदारों की आंखें नम रहीं। आयुष की मौत से पूरे परिवार में गहरा शोक और मातम का माहौल है।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने आयुष को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आयुष के परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। महेश शर्मा ने आयुष के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

बता दें कि 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र आयुष शुक्ला की हत्या के मामले ने पूरे नोएडा को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि आयुष को उसके दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर से बुलाया था और बाद में सेक्टर-54 के जंगल क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मामले में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी जब परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव लेने से इनकार कर दिया था। परिवार की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को बाल अपचारी के रूप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

आयुष 16 अगस्त को घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया था। परिवार द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बाद में 21 अगस्त को सेक्टर-54 के जंगल क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आयुष शुक्ला के रूप में हुई थी।

फिलहाल, नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुष की मौत से इलाके में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News