Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा में 20 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई


नोएडा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

नोएडा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी सूटकेस में गांजे के बंडल भरकर दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से नोएडा लाते थे। इसके बाद यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरटीओ कार्यालय के पीछे गंदे नाले के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक सूटकेस से गांजे के बंडल बरामद हुए। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 20 किलो 600 ग्राम निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (30) निवासी ग्राम दाऊपुर, थाना जवां, जिला अलीगढ़ और राजेश साह (50) निवासी जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दूसरे राज्यों से ट्रेन के जरिए कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में उसे छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस तरह वे गांजे की तस्करी कर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति भी बरामद की है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन राज्यों से गांजा लाते थे और नोएडा-एनसीआर में उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं। इस मामले में थाना सेक्टर-24 में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

Date & Time : 2026-11-23 17:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News