Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा में साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार


नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन स्टोर चलाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के मामले में गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन स्टोर चलाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के मामले में गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता ने थाना साइबर क्राइम में लिखित शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से उसे लिंक भेजे थे। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और इसके जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाकर 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच साइबर धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद समीर साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेनदेन में इस खाते का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें महाराष्ट्र और केरल में पांच-पांच, तेलंगाना और कर्नाटक में पांच-पांच शिकायतें शामिल हैं। तमिलनाडु में तीन शिकायतें दर्ज हैं। आंध्र प्रदेश में दो शिकायतें हैं। इसके अलावा बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और गुरुग्राम से एक-एक शिकायत दर्ज होने की जानकारी दी गई है। साइबर क्राइम पुलिस ने 16 अक्टूबर को संकलित सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद नवाब, निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर पट्टी, थाना कोतवाली नगर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और बैंक खाते के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-17 21:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News