Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा: विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार


नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले 13 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, एक राउटर, 10 माइक-हेडफोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी शनिवार को तकनीकी अभिसूचना और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर सेक्टर-63 क्षेत्र से की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रैवल एवं एयरलाइन टिकट बुकिंग सपोर्ट के नाम पर गूगल एड्स और फेसबुक पर पेड विज्ञापन चलाते थे। इन विज्ञापनों के माध्यम से वे विशेष रूप से अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे।

जब विदेशी नागरिक विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क करते थे, तो कॉल सीधे आरोपियों के लैपटॉप में संचालित डायलर सॉफ्टवेयर पर पहुंचती थी। इसके बाद आरोपी खुद को प्रतिष्ठित एयरलाइंस या ट्रैवल एजेंसियों का प्रतिनिधि बताकर कम कीमत में हवाई टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देते थे।

पीड़ितों से अंतरराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे के माध्यम से डॉलर में भुगतान लिया जाता था। कई मामलों में उन्हें फर्जी टिकट भेज दिए जाते थे, जबकि कुछ मामलों में टिकट जारी ही नहीं किए जाते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश टिकट कई महीनों बाद की यात्रा के लिए बुक किए जाते थे, जिससे पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता काफी देर से चलता था।

इस दौरान आरोपी अपने मोबाइल नंबर, डिजिटल सिस्टम और अन्य तकनीकी माध्यम बदल लेते थे। बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में लगभग 10.50 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) के लेनदेन से जुड़े साक्ष्य और विदेशी पीड़ितों का डेटा प्राप्त हुआ है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी उच्च शिक्षित हैं और अमेरिकी व यूरोपीय लहजे में धाराप्रवाह बातचीत कर विदेशी नागरिकों का विश्वास जीत लेते थे। पुलिस अब गिरोह के वित्तीय नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News