Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नॉर्डिया ओपन: दूसरे राउंड में पूर्व चैंपियन बोर्जेस ने दिमित्रोव को हराया


बास्टाड (स्वीडन), 15 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्डिया ओपन के दूसरे राउंड में बुधवार को नूनो बोर्जेस ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बोर्जेस इस सीजन के अपने चौथे टूर-लेवल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

बास्टाड (स्वीडन), 15 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्डिया ओपन के दूसरे राउंड में बुधवार को नूनो बोर्जेस ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बोर्जेस इस सीजन के अपने चौथे टूर-लेवल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

बोर्जेस के लिए यह टूर्नामेंट खास यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने 2024 में स्वीडन में आयोजित इसी प्रतियोगिता का खिताब जीतकर अपने करियर का अब तक का एकमात्र एटीपी टूर खिताब हासिल किया था, जिसके फाइनल में राफेल नडाल को हराया। इस बार पांचवीं वरीयता प्राप्त बोर्जेस ने ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ भी शानदार और आक्रामक खेल दिखाया।

दिमित्रोव 2013 में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार एटीपी 250 क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट में खेल रहे थे। 35 वर्षीय बुल्गेरियाई खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने डेलिबोर स्वरसिना के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में साल की अपनी पहली क्ले-कोर्ट जीत हासिल की थी, लेकिन वे बोर्जेस के खिलाफ इसे दोहरा नहीं सके।

29 वर्षीय पुर्तगाली खिलाड़ी बोर्जेस ने बेसलाइन एक्सचेंज में दिमित्रोव को मात दी और बुल्गेरियाई खिलाड़ी की दूसरी सर्विस पर आक्रामक रहे। उन्होंने 67 प्रतिशत अंक जीते और दोनों के बीच एटीपी 'हेड-टू-हेड सीरीज' में अपना रिकॉर्ड 2-1 कर लिया।

इस सीजन के अपने दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहे बोर्जेस का अगला मुकाबला मौजूदा चैंपियन लुसियानो डार्डेरी और डैनियल ऑल्टमेयर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

दिमित्रोव ने मंगलवार को बास्टाड में नॉर्डिया ओपन में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा था। उन्होंने एटीपी 250 क्ले-कोर्ट इवेंट के दूसरे राउंड में पहुंचने के लिए डेलिबोर स्वरसिना को 7-6(5), 1-6, 6-4 से मात दी थी।

इससे पहले, एडोल्फो डेनियल वैलेजो ने बोटिक वैन डी जैंड्सचुल्प को 4-6, 6-3, 7-6(4) से मात दी। दो घंटे और 57 मिनट तक चले इस मैच को जीतकर वह 2006 में मुंबई में रोमन डेलगाडो के बाद टूर-लेवल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले पैराग्वेयन खिलाड़ी बन गए। 22 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला मारियानो नवोन या स्टेफानो ट्रैवाग्लिया से होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News