
नई दिल्ली/लंदन. टेक के शौकीनों का इंतज़ार खत्म हुआ! लंदन स्थित नथिंग (Nothing) ने अपनी बहुप्रतीक्षित Phone (4a) और Phone (4a) Pro सीरीज को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने न केवल अपने सिग्नेचर 'ट्रांसपेरेंट डिजाइन' को बरकरार रखा है, बल्कि कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव किए हैं.
कैमरा: अब दूर की चीजें होंगी और करीब
सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है.
Phone (4a) Pro: इसमें Sony LYT700c मेन सेंसर के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 140x अल्ट्रा ज़ूम को सपोर्ट करता है.
Phone (4a): इसमें भी 50MP का टेलीफोटो लेंस है, जो 70x ज़ूम की क्षमता रखता है. दोनों ही फोन 4K Ultra XDR वीडियो और AI इरेज़र जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस हैं.
डिस्प्ले और पावर: 144Hz का स्मूद अनुभव
गेमिंग और कंटेंट देखने के शौकीनों के लिए Pro मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले 65% बेहतर AI टास्क हैंडल करता है.
बैटरी और चार्जिंग
पूरी सीरीज में 5400mAh की दमदार बैटरी दी गई है. 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से फोन मात्र 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो जाता है. कंपनी का दावा है कि 1,200 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी की सेहत 90% बनी रहेगी.
कीमत और उपलब्धता
भारत में Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जबकि Pro मॉडल ₹39,999 से शुरू होगा. हालांकि, 13 मार्च से सेल शुरू होने पर विशेष बैंक ऑफर्स के साथ इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹24,999 और ₹34,999 से शुरू होगी.
Leave A Reviews