Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहली पारी में 354 रन पर समेटा, कीवी टीम को मिली 84 रन की बढ़त


ट्रेंट ब्रिज, 27 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 84 रन की अहम बढ़त मिली है। इंग्लैंड की पहली पारी शनिवार को तीसरे सेशन में 354 रन पर सिमट गई।

ट्रेंट ब्रिज, 27 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 84 रन की अहम बढ़त मिली है। इंग्लैंड की पहली पारी शनिवार को तीसरे सेशन में 354 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की पहली पारी 88.2 ओवर में 354 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सर्वाधिक 113 रन की पारी खेली। 99 गेंदों पर खेली गई इस पारी में डकेट ने 19 चौके लगाए थे। इसके अलावा जैकब बेथेल ने 74 रन की पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी की थी। डकेट और बेथेल के अलावा हैरी ब्रूक ने 58 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। विल ओ ओ'रूर्की और जकारी फोल्कस ने 3-3 विकेट लिए।

इंग्लैंड को पहली पारी में 354 रन पर समेट कर न्यूजीलैंड ने 84 रन की अहम बढ़त ली है, जिसका फायदा चौथी पारी में टीम को हो सकता है।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाजों कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी। लैथम 214 गेंदों पर 151 और कोनवे 224 गेंदों पर 157 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों के अलावा हेनरी निकोलस ने 36 और टॉम ब्लंडेल ने 30 रन बनाए। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों की असफलता की वजह से ही एक समय 600 के आस-पास जाती दिख रही कीवी टीम पहली पारी में 438 पर सिमट गई थी।

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 4, शोएब बशीर और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन और जो रूट को 1-1 विकेट मिला था।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News