भूवनेश्वर, 30 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है। कक्षा एक से आठ तक की किताबों में कई बड़ी गड़बड़ियां मिली हैं, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है। कक्षा 5 की एक किताब में फिल्मी गाना 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' छपा हुआ मिला। शिक्षा मंत्री का कहना है कि ऐसी गलतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
![]()

ओडिशा में सरकारी स्कूलों की पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में प्रसिद्ध बॉलीवुड गाना ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ के बोल लगभग जस के तस प्रकाशित हुए हैं।
मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया है। ओडिशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है, और छात्रों को जल्द ही संशोधित पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह पूरा मामला सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली कक्षा 5 की अंग्रेजी पुस्तक से जुड़ा है। जैसे ही यह त्रुटि सामने आई तो सवाल उठने शुरू हो गए। शिक्षा विशेषज्ञों ने इसे बड़ी गलती करार दिया है। शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि पाठ्यपुस्तकें बच्चों की पढ़ाई का महत्वपूर्ण आधार होती हैं, इसलिए उन्हें प्रकाशित करने से पहले कई स्तरों पर सावधानीपूर्वक जांच की जानी चाहिए।
किताब में कविता, कहानी, शिक्षा देने वाले चैप्टर की जगह फिल्मी गाने का छपना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामले की जांच और निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
बता दें कि कक्षा एक से आठ तक की किताबों में बड़ी गलतियां मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शिक्षक प्रशिक्षण और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के पूर्व निदेशक मनोज पाधी सहित चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों की जांच के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद छह अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की थी।
हाल ही में प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों में लगभग 1,678 त्रुटियां पाए जाने के बाद पाठ्यपुस्तक विवाद खड़ा हो गया, जिससे विपक्षी दलों और शिक्षाविदों की तरफ से आलोचना की गई।
--आईएएनएस
एएमटी/डीकेपी
Leave A Reviews