Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ओडिशा में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट


भुवनेश्वर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब 'डिप्रेशन' (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है, जिसके कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

भुवनेश्वर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब 'डिप्रेशन' (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है, जिसके कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह एक 'डिप्रेशन में बदल गया। सुबह 8:30 बजे यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था, जो ओडिशा के चांदबाली से लगभग 170 किमी पूर्व और बालासोर से 180 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

आईएमडी ने अनुमान लगाया कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक तीव्र होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदलने की संभावना है। साथ ही, इसके 27 जुलाई की सुबह या दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की उम्मीद है।

मौसम एजेंसी ने ओडिशा के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, अंगुल और ढेंकनाल जिलों में एक या दो जगहों पर सोमवार सुबह तक बहुत ज़्यादा भारी बारिश हो सकती है।

इसी तरह, आईएमडी ने राज्य के सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भी अगले 48 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने राज्य के कई अन्य जिलों में भी अगले पांच से सात दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण सड़कों पर स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति, निचले इलाकों में जलभराव, अंडरपास (खासकर शहरी इलाकों में) का अस्थायी रूप से बंद होना और कुछ नदी घाटियों में बाढ़ आने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कम दबाव वाले सिस्टम के कारण हो रही लगातार बारिश की वजह से राज्य के निचले इलाकों में रहने वाले कई परिवार फंस गए हैं। लगातार बारिश से फसलें भी बर्बाद हुई हैं, जिससे राज्य के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News