Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ओमान की खाड़ी में ईरान जा रहे तेल टैंकर को अमेरिकी सेना ने रोका, जहाज को किया निष्क्रिय


वॉशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने सोमवार को ओमान की खाड़ी में ईरान की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। अमेरिकी सेना का आरोप है कि जहाज ने ईरान के खिलाफ लागू समुद्री नाकेबंदी का उल्लंघन किया और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपनी यात्रा जारी रखी।

वॉशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने सोमवार को ओमान की खाड़ी में ईरान की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। अमेरिकी सेना का आरोप है कि जहाज ने ईरान के खिलाफ लागू समुद्री नाकेबंदी का उल्लंघन किया और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपनी यात्रा जारी रखी।

यह कार्रवाई 13 अप्रैल से लागू अमेरिकी नाकेबंदी के तहत की गई ताजा प्रवर्तन कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे ईरान से जुड़े समुद्री यातायात पर बढ़ते सैन्य दबाव का संकेत मिलता है।

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के अनुसार, पलाऊ के झंडे वाला तेल टैंकर एम/टी मारिवेक्स ओमान की खाड़ी के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से होकर ईरान की ओर बढ़ रहा था। घटना के समय टैंकर खाली था और उसमें कोई तेल या अन्य कार्गो नहीं था।

सेंटकॉम ने कहा कि जहाज ने अमेरिकी बलों द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके बाद विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से संचालित एक एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान ने टैंकर के इंजन और स्टीयरिंग सिस्टम वाले हिस्से पर सटीक हमला किया।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, इस हमले के बाद जहाज आगे यात्रा जारी रखने में सक्षम नहीं रहा।

सेंटकॉम ने बयान में कहा, "मारिवेक्स अब ईरान की ओर नहीं बढ़ रहा है।"

हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी है। चालक दल के सदस्यों की संख्या, उनकी राष्ट्रीयता और जहाज को हुए अन्य नुकसान के बारे में भी कोई विवरण जारी नहीं किया गया।

सेंटकॉम का कहना है कि यह जहाज अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद ईरानी बंदरगाह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा था।

अमेरिकी सेना ने 13 अप्रैल से अब तक की कार्रवाई का ब्योरा भी जारी किया। उसके अनुसार, नाकेबंदी संबंधी निर्देशों का पालन न करने वाले सात जहाजों को निष्क्रिय किया जा चुका है, जबकि 134 जहाजों को निर्देशों के पालन के बाद दूसरे मार्गों पर भेजा गया। इसके अलावा मानवीय सहायता सामग्री लेकर जा रहे 42 जहाजों को अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।

अमेरिकी सैन्य कमान ने यह नहीं बताया कि टैंकर ईरान के किस बंदरगाह की ओर जा रहा था। साथ ही जहाज के पूर्व कार्गो रिकॉर्ड या कार्रवाई से पहले चालक दल और अमेरिकी बलों के बीच हुई किसी बातचीत के बारे में भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News