मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' को ऑस्कर की रेस में शामिल होने के लिए योग्य हो गई है। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म एक समकालीन और महत्वपूर्ण विषय को नए तथा दिलचस्प अंदाज में प्रस्तुत करती है।
![]()
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' को ऑस्कर की रेस में शामिल होने के लिए योग्य हो गई है। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म एक समकालीन और महत्वपूर्ण विषय को नए तथा दिलचस्प अंदाज में प्रस्तुत करती है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस इस फिल्म से कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हैं।
शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' एक मॉक्यूमेंट्री है, जो भारत के एक छोटे शहर में रहने वाले तीन ऐसे बुजुर्गों की कहानी दिखाती है, जो एआई के बढ़ते प्रभाव का विरोध करने के लिए घरेलू उपकरणों का रूप धारण कर लेते हैं।
फिल्म को कई बड़े शॉर्ट फिल्म फेस्टिवलों में अवॉर्ड मिल चुके हैं। पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट में 'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' और 'बेस्ट कॉमेडी शॉर्ट' का पुरस्कार जीतने के बाद यह फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने के योग्य हो गई है।
अभिनेत्री-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा, "यह फिल्म एक ऐसे विषय पर मजेदार अंदाज में बात करती है, जो आज के समय में बहुत जरूरी है। मैं इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट करने के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर तुरंत तैयार हो गई, ताकि उनकी कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।"
फिल्म के राइटर-डायरेक्टर प्रणव भसीन ने कहा, "'वी वर हियर' एक छोटे और मजेदार आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी। तीन अंकल जो एआई को रोकना चाहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मुझे उनसे, उनकी दोस्ती और उनके जिद्दी हौसले से प्यार हो गया।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत में हकीकत अक्सर कहानी से भी ज्यादा अजीब होती है और मॉक्यूमेंट्री फॉर्मेट की वजह से मैं फिल्म को असली लोगों और असली जगहों से जोड़े रख पाया, साथ ही यह भी दिखा पाया कि चीजें कितनी बेतुकी हो सकती हैं। अब जब फिल्म ऑस्कर की रेस के लिए क्वालिफाई हो गई है, तो मैं अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने इसे वैसे ही बनाया, जैसे मैं हर चीज बनाता हूं। एक आइडिया, जो मुझे पागलपन भरा लगा, उसका आखिर तक पीछा किया। मुझे कभी यकीन नहीं था कि मेरे दिमाग के बाहर भी किसी और को यह समझ आएगी।"
अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "एक यंग फिल्ममेकर के तौर पर, मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मेरे साथ एंड्रयू स्कॉट और प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसे इतने अनुभवी और बेहतरीन लोगों का होना संभव हुआ। हम सभी इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।"
--आईएएनएस
एनएस/एएस
Leave A Reviews