Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे की टीम में टेलर और क्रेमर की वापसी


हरारे, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देख रहा है। सिकंदर रजा 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

हरारे, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देख रहा है। सिकंदर रजा 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

नियमित कप्तान रिचर्ड नगारवा की गैर-मौजूदगी में रजा को तीन मुकाबलों की सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई है। नगारवा अभी भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं। दोनों टीमें 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज जिम्बाब्वे को अपनी उभरती हुई टीम को विश्व क्रिकेट की दिग्गज टीमों में से एक के खिलाफ परखने का मौका देगी। हालांकि, टीम की सबसे खास बात ब्रेंडन टेलर और ग्रीम क्रेमर की वापसी है।

40 वर्षीय टेलर चार साल के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद वनडे टीम में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने 2025 में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले थे। जिम्बाब्वे के लिए वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज टेलर, इस फॉर्मेट में देश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी एंडी फ्लावर से महज 81 रन पीछे हैं।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान क्रेमर साल 2018 के बाद अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। इससे पहले वे देश की टी20 टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें इस साल की शुरुआत में हुआ टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला वनडे मैच वर्ल्ड कप 2011 में खेला था।

इसके बावजूद, मेजबान टीम को कई स्थापित खिलाड़ियों के बिना खेलना होगा। नगारवा के अलावा, टेंडई चतारा भी एकिलीस टेंडन की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि तनाका चिवंगा भी इसी चोट के कारण बाहर हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लाइव मडांडे, जिन्होंने जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की हालिया वनडे सीरीज में खेला था, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

तडिवनाशे मरुमनि विकेटकीपिंग का एक और विकल्प देते हैं, जबकि ब्रायन बेनेट, बेन करन और इनोसेंट काइया मुख्य बल्लेबाजी विकल्पों में शामिल हैं, जिनके साथ टेलर, रजा और क्रेग इर्विन भी हैं। बॉलिंग अटैक की कमान ब्लेसिंग मुजरबानी संभालेंगे, जबकि ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी और अर्नेस्ट मासुकु तेज गेंदबाजी में उनका साथ देंगे। क्रेमर और वेलिंगटन मसाकाद्जा स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, वहीं रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ऑलराउंडर के तौर पर टीम को मजबूती देंगे।

यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार साल 2014 में इस देश में वनडे मैच खेला था, जब टीमें एक त्रिकोणीय सीरीज में आमने-सामने थीं।

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग इरविन, अर्नेस्ट मासुकु, ग्रीम क्रेमर, इनोसेंट काइया, न्यूमैन न्यामहूरी, रयान बर्ल, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-13 23:05:08

Share:

Leave A Reviews

Related News