Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए क्वेना माफाका, विलियम्स को मिली जगह


डरबन, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज क्वेना माफाका दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

डरबन, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज क्वेना माफाका दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

माफाका की जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को साउथ अफ्रीका के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को एक बयान में कहा, "सीरीज की तैयारी के दौरान ट्रेनिंग के समय तेज गेंदबाज माफाका को चोट लगी और चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जाएगी। बोलैंड के तेज गेंदबाज लिाड विलियम्स को उनकी जगह चुना गया है और वे आज ही टीम से जुड़ेंगे।"

माफाका उन प्रमुख तेज गेंदबाजों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं जो हैमस्ट्रिंग की चोटों के कारण बाहर हो गए हैं। इस सूची में कागिसो रबाडा, ओटनिल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। रबाडा इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, बार्टमैन और एनगिडी शुरुआती 16 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद चोटिल हो गए।

इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन जानसन और अनकैप्ड गेंदबाज न्कोबानी मोकोएना को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया। चोटों के इस सिलसिले के कारण ऑस्ट्रेलिया (मौजूदा वनडे विश्व कप विजेता) के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका का तेज गेंदबाजी अटैक अनुभवहीन नजर आ रहा है।

तेज गेंदबाजी विभाग में अब ऑलराउंडर मार्को जानसन और कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी के साथ-साथ डुआन जानसन और मोकोएना शामिल हैं। इन दोनों ने मिलकर अब तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं। 2021 में डेब्यू करने के बाद से आठ वनडे मैच खेल चुके विलियम्स अनुभव की कमी वाली इस टीम में अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आएंगे।

साउथ अफ्रीका की अपडेटेड टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, न्कोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-23 16:20:13

Share:

Leave A Reviews

Related News