Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑटो पीएलआई योजना में निवेश 52,800 करोड़ रुपए के पार, प्रोत्साहन भुगतान 6,772 करोड़ रुपए तक पहुंचा: सरकार


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई-ऑटो) योजना ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस योजना के तहत अब तक 52,806 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है और लगभग 77,755 रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई-ऑटो) योजना ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस योजना के तहत अब तक 52,806 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है और लगभग 77,755 रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है।

योजना की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में की। बैठक में अतिरिक्त सचिव हनिफ कुरैशी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की।

25,938 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजटीय प्रावधान वाली यह योजना भारत में उन्नत ऑटोमोबाइल प्रौद्योगिकियों के निर्माण को बढ़ावा देने, घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने और देश को वैश्विक ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान प्रोत्साहन वितरण में तेजी आई है। 25 नवंबर 2026 तक इस वित्त वर्ष में 4,385.28 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, योजना शुरू होने के बाद से कुल प्रोत्साहन वितरण बढ़कर 6,771.64 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

योजना ने अपने निवेश लक्ष्य को भी पार कर लिया है। 30 सितंबर 2026 तक स्वीकृत कंपनियों ने 52,806 करोड़ रुपए के संचयी निवेश की सूचना दी है, जबकि मूल लक्ष्य 42,500 करोड़ रुपए का था, जो यह दर्शाता है कि उद्योग जगत ने इस योजना में अपेक्षा से अधिक रुचि दिखाई है।

सरकार के अनुसार, इस योजना के माध्यम से वित्त वर्ष 2020 को आधार वर्ष मानते हुए 82,993 करोड़ रुपए की अतिरिक्त बिक्री दर्ज की गई है। साथ ही ऑटोमोबाइल वैल्यू चेन में लगभग 77,755 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह योजना निवेश बढ़ाने, घरेलू आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने और उन्नत ऑटोमोटिव तकनीक (एएटी) उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

घरेलू मूल्य संवर्धन (डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन) को बढ़ावा देना भी इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। नियमों के अनुसार, किसी उत्पाद को प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत घरेलू मूल्य संवर्धन हासिल करना आवश्यक है।

25 नवंबर 2026 तक, 139 प्रोडक्ट्स और वेरिएंट्स को कवर करने वाले 9 चैंपियन ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) को घरेलू मूल्य संवर्धन प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं, साथ ही 53 उत्पादों और वैरिएंट्स को कवर करने वाली 10 कंपोनेंट चैंपियन कंपनियों को भी जारी किए जा चुके हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

Date & Time : 2026-11-25 17:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News