Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ओवैसी हर जगह गंदी राजनीति करना चाहते हैं, गैर-कानूनी निर्माण टूटेगा ही: आनंद दुबे


मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस पर सियासत करने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी हर जगह पहुंचकर गंदी राजनीति करना चाहते हैं, जबकि यूपी में जहां भी अतिक्रमण या गैर-संवैधानिक निर्माण है, उसे गिराने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को है। आनंद दुबे ने कहा कि गैरकानूनी मस्जिद बनाएंगे तो टूटेगा, नियम से अनुमति लेकर बनाइए, कोई नहीं तोड़ेगा।

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस पर सियासत करने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी हर जगह पहुंचकर गंदी राजनीति करना चाहते हैं, जबकि यूपी में जहां भी अतिक्रमण या गैर-संवैधानिक निर्माण है, उसे गिराने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को है। आनंद दुबे ने कहा कि गैरकानूनी मस्जिद बनाएंगे तो टूटेगा, नियम से अनुमति लेकर बनाइए, कोई नहीं तोड़ेगा।

शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी हर जगह पहुंचकर गंदी राजनीति करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में जहां भी अतिक्रमण है या गैर-संवैधानिक तरीके से कुछ बनाया गया है, वहां के स्थानीय प्रशासन को उसे गिराने का अधिकार है। क्या आप हर जगह राजनीति करना चाहते हैं?"

आनंद दुबे ने एआईएमआईएम प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी दिलचस्पी सिर्फ मंदिर और मस्जिद में है। आपको सरकारों द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर मस्जिद की जगह कुछ और होता तो उसे भी गिरा दिया जाता। सड़क और चौराहे पर कुछ बना देंगे? गलत काम करेंगे तो कार्रवाई होगी। नियम से अनुमति लेकर बनाइए, क्यों तोड़ेगा कोई? नहीं तोड़ सकता कोई भी, लेकिन गैरकानूनी बनाएंगे, तो टूटेगा।

शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता ने गरबा में गैर-हिदुओं के प्रवेश पर रोक को लेकर कहा, "नवरात्रि हमारे हिंदू समाज के बहुत बड़ा त्योहार है, नौ दिनों तक हम व्रत रखते हैं, उनकी पूजा करते हैं, और मां की अराधना करते हैं, और उसके साथ-साथ गरबा का भी आयोजन होता है। हमारी माताएं-बहनें बहुत ही सम्मान के साथ उसमें शामिल होती हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि वहां कोई गैरधर्मी आदमी आना चाहते हैं तो वो हिंदू रीति-रिवाज को मानते हुए वहां आ सकते हैं, लेकिन उपद्रव करना और छेड़खानी करना, अगर ऐसी चीजें होती हैं, तो ये पुलिस का दायित्व है दोषियों को चिन्हित करते हुए उन्हें सजा देना। कोई भी संगठन अपने रीति-रिवाज और धर्म को बचाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर रहा है तो इसमें किसी को कोई परहेज नहीं होना चाहिए।

हनुमान अंश फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सरकार ने नहीं बनाया है। इसके निर्माता-निर्देशक के नाम अलग हैं। विशाल चतुर्वेदी ने इसका निर्देशन किया है और एक 21 साल की लड़की ने इसका प्रोडक्शन किया है। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। हम महाराष्ट्र सरकार से निवेदन करेंगे कि जैसे उत्तराखंड सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया, वैसे ही वो भी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें।

आनंद दुबे ने आगे कहा कि हर चीज का विरोध करना उचित नहीं है। नीम करोली बाबा करोड़ों लोगों के लिए श्रद्धा का विषय है। उत्तराखंड में कैंचीधाम जाकर लोग उनकी भक्ति भाव से सम्मान करते हुए अराधना में समय बिताते हैं। ये फिल्म भाजपा द्वारा बनाई हुई नहीं है। ये हमारे देश के ही एक आम आदमी द्वारा बनाई गई फिल्म है और इसका सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति को धर्म से अलग नहीं किया जा सकता है। राजनीति का मतलब ही धर्म होता है। धर्म सकारात्मक होता है तो लोग उसका सम्मान करते हैं। अगर धर्म के नाम पर दुर्व्यवहार करेंगे, तो लोग उसका विरोध करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मार्गदर्शन पर यदि आप धर्म का झंडा लेकर चलते हैं तो आपको जय-जयकार मिलती है। रावण भी बहुत बड़ा विद्वान था, वो भी भगवान का नाम बहुत जपता था, लेकिन उसका धर्म अनैतिक था। आपको राजा राम के मार्ग पर चलना है तो लोग आपका सत्कार करेंगे।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-06 23:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News