Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पब्लिक डिस्कशन नहीं चाहिए... 'द केरल स्टोरी' सीक्वल पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा ने विवादास्पद और सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' में न होने पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, उनका स्पष्ट मानना है कि वह जिस फिल्म का हिस्सा नहीं, उस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा ने विवादास्पद और सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' में न होने पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, उनका स्पष्ट मानना है कि वह जिस फिल्म का हिस्सा नहीं, उस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, और अदा शर्मा की मुख्य भूमिका ने दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म में उन्होंने श्रद्धा का किरदार निभाया था, जो एक मासूम लड़की से आईएसआईएस की आतंकी बनने की कहानी सुनाती है। बाद में वह फातिमा बन जाती है।

फिल्म की सफलता के बाद जब सीक्वल की घोषणा हुई और अदा का नाम नहीं आया, तो फैंस काफी निराश हुए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। अदा शर्मा ने अब मीडिया से बातचीत में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, "मुझे उस फिल्म के बारे में बात करने में मजा आता है जिसका मैं हिस्सा होती हूं। जब मैं किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि सिर्फ न्यूज में रहने के लिए उसके बारे में बात करना सही नहीं है।"

अदा ने बताया, "मुझे सीक्वल ऑफर हुआ या नहीं, यह मेकर्स और एक्टर के बीच ही रहना चाहिए। इस पर पब्लिकली चर्चा नहीं होनी चाहिए।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहला पार्ट अफगानिस्तान में आईएसआईएस कैंप की कहानी पर आधारित था, जहां स्टेप बाय स्टेप दिखाया गया था कि कैसे एक मासूम लड़की टेररिस्ट बन जाती है। वहीं, सीक्वल पूरी तरह अलग कहानी वाला है। उन्होंने फैंस के प्यार का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी ऑडियंस मुझे बहुत प्यार करती है। वे मुझे हर फिल्म में देखना चाहते हैं। वे मुझे हर रोल में एक्सेप्ट करते हैं, मेरी डेब्यू फिल्म '1920' में मैं बहुत डरावनी थी, 'द केरल स्टोरी' में मैं स्वीट थी और 'सनफ्लावर' में मैं विलेन थी।"

अदा शर्मा ने यह भी बताया कि वह अब कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। जल्द ही वह एक बायोपिक, एक एक्शन फिल्म और एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने प्रोस्थेटिक्स मेकअप में तैयार हॉरर फिल्म की एक झलक दिखाई थी।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News