Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहला टी20: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं


नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर तीन मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इस मैच में 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर तीन मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इस मैच में 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जब भी आप दिल्ली आते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है; आमतौर पर यहां पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है। जिम्बाब्वे में हमारे लिए कई अच्छी बातें रहीं, हम उसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि बुमराह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। वैभव नहीं खेल रहे हैं, वॉशिंगटन नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी भी नहीं खेल रहे हैं।

वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। इसलिए अब हम बल्लेबाजी के बारे में सोचेंगे और अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। भारत की मेजबानी करना बहुत अच्छा लग रहा है। हम उनके खिलाफ अच्छी सीरीज खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने दोस्तों से बहुत समर्थन मिला है और उम्मीद है कि वे आकर हमारा हौसला बढ़ाएंगे। नवीन नहीं खेल रहे हैं, हम अगले मुकाबलों में उनके बारे में सोचेंगे।"

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के दौरे पर 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज गंवाई। हालांकि, जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। अब अय्यर बतौर कप्तान पहली बार भारतीय सरजमीं पर मैच खेलने उतरे हैं, जिसमें उनके पास सीरीज जीतने का 'गोल्डन चांस' है। संजू की कप्तानी में भारत ने 11 में से 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टॉस जीते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-13 19:30:10

Share:

Leave A Reviews

Related News