Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहला टी20: अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार जीत से खुश कप्तान अय्यर, इन खिलाड़ियों को सराहा


नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत से बेहद खुश हैं।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत से बेहद खुश हैं।

अफगान टीम 43 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 158/8 के स्कोर पर रोका। कप्तान अय्यर अपने गेंदबाजों से खुश नजर आए। उन्होंने कहा, "सभी ने सफलता के लिए मिलकर काम किया। बुमराह टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं, और उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे बाद में आने वाले सभी गेंदबाजों के लिए मोमेंटम बना। अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, और उनके बाद अक्षर और वरुण ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह वाकई जबरदस्त कोशिश थी।"

अफगानिस्तान की पारी का अंतिम ओवर शिवम दुबे को सौंपा गया, जिसमें उन्होंने 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ कुल 21 रन लुटाए। इसे लेकर कप्तान ने कहा, "सच कहूं तो, कोई विकल्प नहीं था। आपने देखा कि दुबे के लिए भी 20वां ओवर डालना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पिच की रफ्तार और गेंद के बर्ताव का अंदाजा नहीं था। मुझे लगा कि वह उस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन कोई बात नहीं, क्योंकि यह क्रिकेट का खेल है। मुझे यकीन है कि वह सोचेंगे कि उन्हें किन चीजों पर काम करने की जरूरत है।"

ईशान किशन (42) ने अभिषेक शर्मा (82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 13.4 ओवरों में आसान जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों की तारीफ में कप्तान अय्यर ने कहा, "अभिषेक के शॉट्स बेमिसाल थे, और उनमें से कुछ तो शानदार थे। वहीं, ईशान अभी जबरदस्त फॉर्म में हैं, और ड्रेसिंग रूम में और प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर भी वह जिस तरह से पेश आते हैं, उससे लगता है कि वह बहुत शांत और तनावमुक्त हैं, और उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है। तो एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-13 23:45:09

Share:

Leave A Reviews

Related News