Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहला टी20: इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो बने निखिल चौधरी, जानिए 'भारत' से क्या है रिश्ता?


मेलबर्न, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में निखिल ने गेंद से 2 विकेट हासिल करने के बाद बल्ले से 66 रन कूटे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मेलबर्न, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में निखिल ने गेंद से 2 विकेट हासिल करने के बाद बल्ले से 66 रन कूटे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस पारी में कप्तान हैरी ब्रूक ने 28 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 65 रन बनाए, जबकि टॉम बैंटन ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान खेमे से राइट-आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज निखिल चौधरी ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, जैक एडवर्ड्स ने भी 2 विकेट झटके।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैच की अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर जीत हासिल की। टीम ने 53 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मिचेल मार्श (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन, जबकि टिम डेविड (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन जुटाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज निखिल 38 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए।

टीम ने 18 ओवरों के खेल तक 168 रन बनाकर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जैक एडवर्ड्स (नाबाद 25) ने बेन ड्वारशुइस (नाबाद 1) के साथ आठवें विकेट के लिए 11 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से विल जैक्स को 2 विकेट हाथ लगे।

निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले तीसरे भारतीय मूल के पुरुष क्रिकेटर हैं। 4 मई 1996 को दिल्ली में जन्मे निखिल ने साल 2017 से 2019 के बीच पंजाब के लिए 14 सीमित ओवरों के मैच खेले, जिनमें 12 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 2 विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले शामिल हैं। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और हरभजन सिंह के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके निखिल आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं।

निखिल साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अपने चाचा से मिलने क्वींसलैंड गए थे, लेकिन इस बीच अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर बंद हो गए और वह वापस नहीं लौट सके। इसके बाद निखिल ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपना क्रिकेट करियर आगे बढ़ाने का फैसला लिया और ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई।

निखिल बिग बैश लीग में हाबर्ट हरिकेंस का हिस्सा रहे हैं, जिसके लिए 3 सीजन में कुल 32 मैच खेलते हुए 26.65 की औसत के साथ 693 रन बनाए। इसके अलावा, मेजर लीग क्रिकेट के 10 मुकाबलों में 164 रन बनाने के साथ वह कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2 और द हंड्रेड के 7 मैच खेल चुके हैं।

निखिल ने 17 जून 2026 को बांग्लादश के खिलाफ टी20 मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस सीरीज के तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल 26 रन बनाने के साथ 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद निखिल को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला, जिसके पहले ही मुकाबले में उन्होंने अपनी धाक जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। अब इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की इस टी20 सीरीज में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-21 17:40:05

Share:

Leave A Reviews

Related News