Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहली बार अवॉर्ड शो के मंच पर उतरीं सोनम बाजवा, बोलीं- 'घबराहट भी थी और दिल में आभार भी था'

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में अवॉर्ड नाइट्स को हमेशा खास माना जाता है। इस मंच पर परफॉर्म करना किसी भी कलाकार के लिए बड़ा सम्मान होता है। इसी से जुड़ा एक खास अनुभव अभिनेत्री सोनम बाजवा ने साझा किया। उन्होंने पहली बार जी सिने अवॉर्ड्स 2026 के अवॉर्ड शो में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ, इस बारे में अभिनेत्री ने खुलकर बात की।

सोनम ने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के गानों 'बोल कफ्फारा क्या होगा' और 'दिल दिल दिल' पर शानदार डांस किया। उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन ने वहां दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस को देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

सोनम ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं पहले भी कई लाइव शो कर चुकी हूं, लेकिन किसी अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करना मेरे लिए बिल्कुल अलग एहसास था। बचपन में मैं टीवी पर अवॉर्ड फंक्शन देखा करती थी और सोचती थी कि एक दिन मैं भी ऐसे ही मंच पर खड़ी होंगी। अब जब मुझे यह मौका मिला तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।''

उन्होंने कहा, ''यह मेरा पहला अवॉर्ड शो परफॉर्मेंस था, इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है। पूरे फिल्म जगत के सामने स्टेज पर खड़ा होना अलग ही अनुभव है। वहां का माहौल, सिनेमा का जश्न और फैंस का प्यार, सब कुछ बहुत भावुक कर देने वाला होता है। परफॉर्मेंस से पहले मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन साथ ही दिल में आभार भी था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिला।''

साल 2025 सोनम बाजवा के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म 'हाउसफुल 5' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2026 की शुरुआत भी बड़े प्रोजेक्ट के साथ की है। वह सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आईं। इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News