Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान आतंकवाद की भूमि, शहबाज शरीफ करते हैं आतंकियों का महिमामंडन: रविंदर रैना

नौशेरा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी मंत्री मसूद मलिक के बयानों के बाद भाजपा नेता रविंदर रैना ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भूमि है और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पूरी दुनिया तथा मानवता के लिए खतरा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आतंकवादियों को शहीद बताकर उनका महिमामंडन करते हैं। पाक एक तरफ आतंकवाद के आरोपों पर सबूत मांगता है, जबकि दूसरी तरफ उसके नेता आतंकवादियों के समर्थन में बयान देते हैं। इसके साथ ही, रैना ने नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से महबूबा मुफ्ती द्वारा लगाए गए अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोपों पर जवाब देने की मांग की।

रविंदर रैना ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में कोई आतंकवादी मारा जाता है या शांति बिगाड़ने की साजिश होती है, तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आतंकवादियों को शहीद बताते हैं। कश्मीर में बेगुनाह लोगों की हत्या करने वालों का इस तरह महिमामंडन करना पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। यदि पाकिस्तान सबूत मांगता है तो उसके प्रधानमंत्री और सेना के बयान ही उसके सामने मौजूद हैं। रैना ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना भी आतंकवादियों की भाषा बोलती है। उन्होंने सवाल किया कि आतंकवादियों को शहीद बताने वाले लोग उनके मददगार नहीं तो और क्या हैं?

भाजपा नेता ने पाकिस्तान से आतंकवाद का महिमामंडन बंद करने, आतंकवादी शिविरों को खत्म करने और आतंकियों को प्रशिक्षण तथा बम, बंदूक, पिस्तौल और गोलियां उपलब्ध कराना बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी कथनी और करनी में अंतर खत्म करना चाहिए। रैना ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकवादी घटनाओं के बाद सामने आने वाले आतंकवादियों के पहचान-पत्रों में लाहौर, पेशावर और कराची जैसे पाकिस्तानी शहरों के पते मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के घरों और गांवों के पते पाकिस्तान में होने के बावजूद वहां की सरकार उन्हें शहीद बताती है।

उन्होंने इसे पाकिस्तान का दोहरा रवैया करार देते हुए कहा कि एक ओर वह भारत से सबूत मांगता है और दूसरी ओर आतंकवादियों को प्रशिक्षण और हथियार देने का काम करता है। पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां बंद करनी चाहिए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर महबूबा मुफ्ती की टिप्पणी को लेकर भी रविंदर रैना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने फारूक अब्दुल्ला पर कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने से जुड़े बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री और सांसद रह चुकी हैं। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को लाने का काम सबसे पहले फारूक अब्दुल्ला ने किया था। यह फारूक अब्दुल्ला की विश्वसनीयता से जुड़ा सवाल है और उन्हें इन आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-11-23 19:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News