Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश : टेस्ट डेब्यू में चमके अजान अवैस, पहली ही पारी में शतक के बेहद करीब


ढाका, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेहमान टीम ने दिन की समाप्ति तक 46 ओवरों का सामना किया, जिसमें महज 1 विकेट गंवाकर 179 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान फिलहाल मेजबान बांग्लादेश से 234 रन पीछे है।

ढाका, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेहमान टीम ने दिन की समाप्ति तक 46 ओवरों का सामना किया, जिसमें महज 1 विकेट गंवाकर 179 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान फिलहाल मेजबान बांग्लादेश से 234 रन पीछे है।

बांग्लादेशी टीम को पहली पारी में 413 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान को डेब्यूटेंट अजान अवैस और इमाम-उल-हक की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। इमाम 72 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से अवैस ने अब्दुल्लाह फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 144 गेंदों में 73 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। दूसरे दिन की समाप्ति तक अवैस 133 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बना चुके हैं। उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल हैं, जबकि फजल ने 78 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाए हैं। विपक्षी खेमे से मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया है।

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 117.1 ओवरों में 413 रन पर सिमट गई। इस टीम की शुरुआत खराब रही। बांग्लादेश ने 10.1 ओवरों के खेल तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 31 रन जुड़ सके थे।

यहां से मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। नजमुल 14 बाउंड्री के साथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद मुशफिकुर रहीम (71) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मोमिनुल हक (91) के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन, जबकि लिटन दास (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन जुटाए और कुछ अन्य छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 380 के स्कोर तक पहुंचाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तस्कीन अहमद ने 19 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 28 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से मोहम्मद अब्बास ने 92 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले। हसन अली और नोमान अली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News