Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान : ब्रेक फेल होने से पलटी यात्र‍ियों से भरी बस, चालक की मौत, 47 लोग घायल


इस्लामाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस चालक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को मरी के शावाला क्षेत्र के पास हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक फेल होने की वजह से बस खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में नौ स्कूली बच्चों सहित 47 अन्य लोग घायल हो गए।

इस्लामाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस चालक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को मरी के शावाला क्षेत्र के पास हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक फेल होने की वजह से बस खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में नौ स्कूली बच्चों सहित 47 अन्य लोग घायल हो गए।

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, बस गुजरांवाला जा रही थी। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मरी की पुलिस ने बताया कि बस मियारी की ओर जा रही थी। रास्ते में वह सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दलों के अलावा निजी वाहनों की मदद से भी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले पांच नवंबर को भी पंजाब प्रांत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 अन्य घायल हुए थे। रेस्क्यू 1122 के अनुसार, इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान गई। आठ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 25 अन्य घायलों को पाकपट्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह हादसा दीपालपुर रोड पर हुआ था। यात्री बस मुल्तान से कसूर जा रही थी, जबकि सामने से एक ट्रक आ रहा था। इस दुर्घटना के बाद करीब तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

इस बीच, आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। अक्टूबर महीने में 44,797 सड़क दुर्घटनाओं में 464 लोगों की मौत हुई, जबकि 23,543 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, इन सड़क हादसों में लगभग तीन-चौथाई मामले मोटरसाइकिलों से जुड़े थे। ये आंकड़े पंजाब में रेस्क्यू 1122 की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान साझा किए गए। विभाग के अनुसार, अक्टूबर में बचाव टीमों ने 2,31,056 आपात स्थितियों में मदद की और 2,33,210 लोगों की जान बचाई।

इन घटनाओं में सड़क हादसे, आग लगने की घटनाएं, मेडिकल इमरजेंसी, डूबने की घटनाएं और अन्य बचाव कार्य शामिल थे। अक्टूबर में पूरे पंजाब में 1,726 आग लगने की घटनाएं और 94 डूबने की घटनाएं दर्ज की गईं। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में लाहौर सबसे ऊपर रहा, जहां 7,874 हादसे दर्ज किए गए और इनमें बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

इसके बाद मुल्तान में 2,838, फैसलाबाद में 2,615, गुजरांवाला में 2,092 और शेखुपुरा में 1,714 सड़क हादसे दर्ज किए गए। वहीं तौंसा शरीफ में 142 सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिली। लगातार बढ़ते सड़क हादसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/

Date & Time : 2026-11-11 17:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News