Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी पर बरसाई गोलियां, मौत


पेशावर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत प्रांतों में से एक खैबर पख्तूनख्वा का जिला बन्नू रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बन्नू के सुरानी में एक पुलिस कांस्टेबल को अज्ञात हथियारबंदों ने गोलियों से भून डाला।

पेशावर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत प्रांतों में से एक खैबर पख्तूनख्वा का जिला बन्नू रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बन्नू के सुरानी में एक पुलिस कांस्टेबल को अज्ञात हथियारबंदों ने गोलियों से भून डाला।

प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि सुरानी के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल सैफुल्लाह खान और मिर्जाबेट शाह सुरानी टाउनशिप पुलिस पोस्ट से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। कथित तौर पर गांव में घुसते ही हमला बोल दिया गया।

कई गोलियां दागी गईं जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी बन्नू कैप्टन (रिटायर्ड) मुहम्मद फुरकान बिलाल ने कहा कि घटना के बाद, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह घटना बाजौर जिले की बारंग तहसील में एक पुलिस पोस्ट पर अज्ञात हमलावरों के हमले के दो दिन बाद हुई है, जिसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था।

इस महीने की शुरुआत में, स्वात के कबाल पुलिस स्टेशन पर एक आत्मघाती हमले में पुलिस अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे।

30 जुलाई को, हांगू में एक पुलिस चेकपोस्ट पर हुए हमले में नौ पुलिस वाले मारे गए थे। 29 जुलाई को भी स्वात की काबल और मट्टा तहसीलों में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी और ग्राम रक्षा समिति के चार सदस्य मारे गए थे।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के मासिक सुरक्षा आकलन के अनुसार, जुलाई में कथित आतंकवादी हमलों में 112 सुरक्षाकर्मी मारे गए, यह जनवरी 2023 के बाद से एक महीने में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है और एक दशक से भी ज्यादा समय में दर्ज की गई दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

केपी में जुलाई में 154 मौतें दर्ज की गईं, जो जून में 75 थीं, यानी इसमें 105% की बढ़ोतरी हुई। घायल लोगों की संख्या 60 से बढ़कर 98 हो गई है। मुख्य केपी में सुरक्षाकर्मियों की मौत 12 से बढ़कर 38 हो गई है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News