Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान में ईंधन की कीमत और भारी जुर्माने के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की 8 अगस्त से राष्ट्रव्यापी हड़ताल


इस्लामाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने सरकार की ईंधन की रोजाना कीमत तय करने की नीति और अत्यधिक जुर्मानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान मिनी माजदा एसोसिएशन और ऑल पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन ने 8 अगस्त से देशभर में चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि हड़ताल से देश में आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई बुरी तरह प्रभावित होगी।

इस्लामाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने सरकार की ईंधन की रोजाना कीमत तय करने की नीति और अत्यधिक जुर्मानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान मिनी माजदा एसोसिएशन और ऑल पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन ने 8 अगस्त से देशभर में चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि हड़ताल से देश में आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई बुरी तरह प्रभावित होगी।

पाकिस्तान मिनी माजदा एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष तनवीर जट्ट ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार से हड़ताल से पहले ट्रांसपोर्टरों की मांगें मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतें रोजाना के बजाय मासिक आधार पर तय की जाएं। साथ ही ट्रांसपोर्टरों को टोल टैक्स और "अन्यायपूर्ण जुर्मानों" से राहत दी जाए।

ऑल पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ओवैस गुज्जर ने कहा कि एक्सल-लोड की सीमा कानून के अनुसार लागू होनी चाहिए और प्रवर्तन प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर हर साल टोल टैक्स के रूप में अरबों रुपये देते हैं लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता। टूटी-फूटी सड़कें सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण हैं।

ट्रांसपोर्टरों का यह हड़ताल का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की दैनिक मूल्य निर्धारण प्रणाली लागू की है।

गुरुवार को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.19 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल एचएसडी की कीमत में 1.50 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। पेट्रोलियम डिवीजन के अनुसार नई कीमतें शुक्रवार 7 अगस्त के लिए प्रभावी रहेंगी।

नई दरों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 329.82 रुपये प्रति लीटर और एचएसडी 382.36 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। सरकार ने पेट्रोल पर 110 रुपये प्रति लीटर और एचएसडी पर 96 रुपये प्रति लीटर कर और शुल्क लगाया है।

17 जुलाई को पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक और सूचना मंत्री अता तारर ने घोषणा की थी कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय होंगी। उन्होंने कहा था कि ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ओग्रा अपनी वेबसाइट पर बदलती दरें प्रकाशित करेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर ईंधन की कीमत तय करेगी। मार्च की शुरुआत से पाकिस्तान सरकार ईंधन की कीमतें साप्ताहिक आधार पर तय कर रही थी।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News