Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाली में ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी

पाली, 20 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेतरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और शिविर में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने पात्र जरूरतमंदों को पट्टे वितरित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से किसान, मजदूर, गरीब, दिव्यांग, महिलाएं और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के शुद्धिकरण और लंबित मामलों के निस्तारण से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविरों में नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, रास्तों से जुड़े विवादों का समाधान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के प्रकरणों का निस्तारण, पेंशन सत्यापन सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को मृदा परीक्षण, बीज मिनीकिट और फलदार वृक्षों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से मिल रहा है। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक होकर इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री ने एक किसान के नाम शुद्धिकरण का उदाहरण देते हुए बताया कि जमाबंदी में उसका नाम 'ओट सिंह' दर्ज था, जबकि अन्य दस्तावेजों में नाम ‘अर्जुन सिंह’ था। इस त्रुटि के कारण वह किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था। शिविर में नाम सुधार होने के बाद अब वह सभी पात्र योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजाराम, भैराराम और मांगीलाल को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू श्रेणी के तहत पट्टे वितरित किए। वहीं अजु देवी को पुराने घर के विनियमितीकरण और कपूराराम को रियायती दर पर पट्टा आवंटन के प्रमाण-पत्र सौंपे गए।

--आईएएनएस

एससीएच/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News