Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंचकूला निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा, रेखा शर्मा ने कहा- मतदान अधिकार ही नहीं, दायित्व भी


पंचकूला, 10 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया और पश्चिम बंगाल की राजनीति, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ईवीएम पर टिप्पणियों और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

पंचकूला, 10 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया और पश्चिम बंगाल की राजनीति, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ईवीएम पर टिप्पणियों और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा की एक लहर है। पंचकूला में अभी वोटिंग कम हो रही है, लोग कम निकल रहे हैं। हालांकि जितनी वोटिंग है उसमें 90 प्रतिशत भाजपा का ही है। वोटिंग बढ़ाने का प्रयास जारी है। लोगों से अपील है कि मतदान लोगों के अधिकार के साथ-साथ दायित्‍व भी है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बदलाव को लेकर उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल के अच्‍छे दिन की शुरुआत हो गई है। पिछली सरकारों ने बंगाल को बहुत पिछड़ा राज्‍य बना दिया। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में अब प्रदेश दूसरे राज्‍यों की तरह आगे निकलेगा।

उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ईवीएम पर की गई टिप्पणियों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि क्‍या वह दोबारा से वोट चोरी वाले और डब्‍बा लूटने वाले दिनों में जाना चाहते हैं? देश पीछे नहीं जाता, बल्कि आगे की तरफ जाया जाता है। हम वापस पाषाण युग की तरफ तो नहीं जाएंगे। आज का युग एआई का है और ये पाषाण युग में वापस जाने की बातें कर रहे हैं। इसी से ही जनता को समझ लेना चाहिए कि अगर अखिलेश को चुना गया तो आप किस तरह का चुनाव कर रहे हो।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने वाले बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए गलत बताया है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी उन मुसलमानों का विरोध करती है जो देश के साथ नहीं हैं। उन्‍होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ मुसलमान हैं जो कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है तो वह भारत के विरोध में बोलना शुरू कर देते हैं। वो कहते हैं कि इससे अच्‍छा होता कि हम बांग्‍लादेश चले जाएं।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News