Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंचायत चुनाव में देरी के आरोपों पर ओपी राजभर बोले, 2027 का परिणाम सोचकर डरा हुआ है विपक्ष


लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव की टाइमलाइन, समाजवादी पार्टी के पंचायत चुनाव में देरी के आरोप और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से विपक्ष पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव की टाइमलाइन, समाजवादी पार्टी के पंचायत चुनाव में देरी के आरोप और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से विपक्ष पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "उच्च न्यायालय के आदेश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बन रही है। रिपोर्ट आने के बाद आरक्षण व्यवस्था को पूरा करने के बाद चुनाव कराया जाएगा।"

सपा के आरोप पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वे लोग (विपक्ष) डरे हुए हैं कि 2027 में हमारा क्या होगा? हम लोग भी उनसे पूछते हैं कि तेरा क्या होगा कालिया।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से विपक्ष पर आरोप लगाए जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राजनाथ सिंह की ओर से सही बातें कही गई हैं। ये (विपक्ष) बांग्लादेशियों से वोट डलवाने वाले और फर्जी मतदान करवाने वाले लोग हैं। बीते एक वर्ष से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, और मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव उनके पद पर आने से पहले का है। इन राज्यों के चुनावों को लेकर ये लोग (विपक्ष) कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर लिया।"

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "ज्ञानेश कुमार की ओर से एक काम किया गया है कि मतदाता सूची से मृतकों का नाम हटा दिया गया है। जिन मतदाताओं का नाम दो या तीन जगह था, उसको एक जगह किया गया है और लापता लोगों का नाम सूची से बाहर कर दिया है। इन लोगों को डर सता रहा है कि पहले मृतकों का वोट डाल लेते थे, क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में रहता था। अब सूची से नाम निकाल दिया गया है, जिसको लेकर उनको चिंता सता रही है।"

ओपी राजभर ने कहा, "यह भारत है, यहां बच्चा-बच्चा जानकार है। छोटे-छोटे बच्चे इतने समझदार हैं कि वे राष्ट्रवाद के सवाल पर राष्ट्र के साथ खड़े हैं। राजनाथ सिंह ने सही कहा है, न तो सपा और न ही कांग्रेस चुनाव जीत पाएगी। दोनों पार्टियां एक दूसरे की पूरक हैं। इसी वजह से दोनों पार्टी एक साथ चल रही हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Date & Time : 2026-10-16 16:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News