Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब के लोगों का भाजपा और अकाली दल पर भरोसा नहीं: राज कुमार वेरका


अमृतसर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

अमृतसर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

राज कुमार वेरका ने भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इससे पंजाब के लोगों का फायदा होगा या अकाली दल या भाजपा को कोई फायदा होगा। इन लोगों ने जब 2022 में पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, तब भी इन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ था। 2024 के चुनाव में भी राम मंदिर और पीएम मोदी के नाम पर इन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। अकाली दल का भी हाल बुरा है। अब शून्य के साथ दूसरा शून्य जोड़ोगे, तो परिणाम शून्य ही होगा। पंजाब में इन दोनों पार्टियों को खारिज किया जा चुका है, जिन्हें कोई नहीं पूछता है।

उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति काफी अलग बनी हुई है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि हमारा समझौता नहीं हुआ। पीएम मोदी और बीएल संतोष भी अकाली दल के खिलाफ बोल चुके हैं। इसके बावजूद बादल साहब सहारा खोज रहे हैं। अगर सहारा चाहिए तो वो पंजाब की जनता के पास जाएं, क्योंकि राज्य के लोगों का भरोसा अब केंद्र सरकार से उठ चुका है।

इसके अलावा, उन्होंने राम रहीम को मिली पैरोल पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, ये भाजपा का खेल है, जिन लोगों ने पंजाब को जख्म दिया है। भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों की भावनाओं को नहीं देखती है। वह अपना सियासी लाभ देख रही है।

वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के पंजाब दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्दी ही यहां आएंगे। उनके पहले हफ्ते आने का कार्यक्रम है। पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। बस यात्रा भी करेंगे।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News