Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब के सीएम पर दिलीप घोष का तंज, कहा-'अब राहुल गांधी को भी पता चला कि किसके साथ रहना है'


न्यूटाउन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और अग्निवीर योजना को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने भगवंत मान पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा।

न्यूटाउन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और अग्निवीर योजना को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने भगवंत मान पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर दिलीप घोष ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि मान शराब पीते हैं। कभी-कभी राहुल गांधी को अचानक कुछ ज्ञान प्राप्त होता है और वह इस तरह के बयान दे देते हैं। अब उन्हें भी पता चल गया है कि किसके साथ रहना है और क्या करना है।

उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान भविष्य में राहुल गांधी के किसी कार्यक्रम या रैली में शामिल होते हैं, तो क्या स्थिति बनेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि भगवंत मान का शराब पीना उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन अगर पंजाब नशे से लड़ना चाहता है, तो यहां का मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। युवाओं को नशे में झोंकने वाली आप सरकार को माफ नहीं किया जा सकता। प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि पार्टी ने किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है और पूरी सरकार उसके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह इतने बड़े आईआईटीयन थे, तो असफल क्यों रहे और उन्होंने खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ा।

इसके अलावा अग्निवीर योजना का समर्थन करते हुए दिलीप घोष ने इसे दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम हर मुद्दे पर विरोध करना है। विपक्ष ने इस योजना को लेकर लोगों को गुमराह करने और भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिशें सफल नहीं हुईं।

घोष ने कहा कि सरकार की सोच-समझकर शुरू की गई अग्निवीर योजना अब सकारात्मक परिणाम दे रही है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और कुछ अग्निवीरों को स्थायी पदों पर भी नियुक्ति मिल रही है। इससे फायदा होने वाला है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-11-05 10:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News