Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब की 'आप' सरकार नशे के समाधान में बुरी तरह विफल हुई: शिवराज सिंह चौहान


नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को एक दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होंगे।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को एक दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होंगे।

इसके अलावा मैसर खाना में जनसभा और बठिंडा में किसानों व स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद करेंगे। शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे तलवंडी साबो के रविदासिया चौक स्थित दाना मंडी में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्घाटन करेंगे और इसमें शामिल होंगे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंजाब आज नशे के गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं और कई नौजवानों की जिंदगी तबाह और बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या के खिलाफ समाज और जनता को मिलकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के समाधान में बुरी तरह विफल हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे की समस्या से बाहर निकालने के लिए ठोस और स्थायी प्रयास जरूरी हैं।

तलवंडी साबो में पंजाब नशा मुक्त यात्रा के बाद शिवराज सिंह चौहान सुबह दोपहर 12 बजे मैसर खाना पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा तित्तरसर साहिब पहुंचेंगे और लंगर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे शिवराज सिंह चौहान बठिंडा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे, जहां वह किसानों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-20 20:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News