Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब में भाजपा-अकाली दल की सरकार में गैंगस्टरवाद पनपा : बलतेज पन्नू


चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से कहा गया है कि वह शिरोमणि अकाली दल के साथ समझौता नहीं करेगी और सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों पर तंज कसा।

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से कहा गया है कि वह शिरोमणि अकाली दल के साथ समझौता नहीं करेगी और सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता यह नहीं भूली है कि गठबंधन की सरकारों के दौरान राज्य का क्या हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हीं सरकारों के कार्यकाल में गैंगस्टरवाद पनपा।

चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत में आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा-अकाली दल के गठबंधन ने पंजाब के लिए क्या किया, इसे 2007 से 2017 तक के उनके शासनकाल को देखकर समझा जा सकता है। पंजाब में ड्रग्स कब आए। 2007 से 2017 के दौरान। गैंगस्टरवाद कब पनपा, उसी दौरान। कारोबारों पर कब्जा कब हुआ, उसी दौरान। लोग भूले नहीं हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि अगर भाजपा और अकाली दल दोबारा साथ आते हैं तो पंजाब की जनता को पुरानी बातें याद रहेंगी। जब अकाली दल भाजपा से अलग हुआ था, तब उसने कहा था कि वह किसानों के साथ है। अब उनके नेता अगर भाजपा के साथ जाने का मन बनाते हैं तो वे कैसे कह सकते हैं कि वह किसानों के हित के बारे में सोचते हैं?

उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल की अब पहले जैसी साख नहीं रही है। पार्टी अब अकाली दल की साख बचाने के बजाय केवल परिवार की साख बचाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर आप नेता ने कहा कि एक पब्लिसिटी होती है और एक ‘चीप पब्लिसिटी’ होती है। कंगना के पास पब्लिसिटी हासिल करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कंगना कई बार बुजुर्ग महिलाओं को लेकर गलत बयान दे देती हैं और बच्चों के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। उन्होंने कंगना की सोच और उनकी शिक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

बलतेज पन्नू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में सत्ता में आने से पहले चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात मॉडल की चर्चा की जाती थी। उन्होंने कहा कि गुजरात में ऐसा कोई मॉडल नहीं है, जैसा प्रचारित किया जाता है। उन्होंने पंजाब सरकार के स्कूलों में किए गए काम का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश के पास दिखाने के लिए बहुत कुछ है। उनकी सरकार ने पंजाब के स्कूलों की स्थिति में बदलाव किया है और भाजपा नेताओं को इसे स्वीकार करना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के एक हजार स्कूल दिखाने की बात कही थी और अब पंजाब के स्कूल भी दिखाए जाएंगे। देश की जनता खुद तय कर सकती है कि किसका मॉडल बेहतर है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News