Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'पंजाब में माइनिंग माफिया का 2000 करोड़ का कच्चा-चिट्ठा बेनकाब', मजीठिया नेता ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप


चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी दिनेश चड्डा, हरजोत बैंस व बचित्तर सिंह की सरपरस्ती माइनिंग माफिया पंजाब को लूट रहे हैं।

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी दिनेश चड्डा, हरजोत बैंस व बचित्तर सिंह की सरपरस्ती माइनिंग माफिया पंजाब को लूट रहे हैं।

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मंजीत सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर लाइव होकर अपनी पीड़ा और दर्द को बयां किया। यह सारा कुछ मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी दिनेश चड्डा के बारे में लाइव होकर कह रहा है। उन्होंने बहुत बड़े आरोप लगाए हैं।" मजीठिया ने कहा कि इस मामले की सीबीआई और ईडी से इसकी जांच करानी चाहिए।

मजीठिया ने ओएसडी राजवीर पर भी गंभीर आरोप लगाए। अकाली नेता ने कहा, "लुधियाना में शहीद-ए आजम का जो कार्यक्रम किया गया, उसमें करोड़ों रुपए लूटे गए। ओएसडी राजवीर पर जिस तरह विदेशों में पैसा भेजने के आरोप थे, उसी तरह दिनेश चड्ढा पर आरोप हैं। अनंतपुर साहिब में माइनिंग माफिया हर मशीन, क्रेशर, माइनिंग साइट से पैसे इकट्ठे कर रहे हैं।"

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, "अमृतसर, पठानकोट और गुरदासपुर जैसे इलाकों में बहुत बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। इसलिए दिनेश चड्डा, हरजोत बैंस, बचित्तर सिंह, ओएसडी राजवीर और उनके भाई अनंद के खिलाफ सीबीआई जांच की जरूरत है। यह लोग खनन के पैसे को आम आदमी पार्टी के कार्यालय के जरिए मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और भगवंत मान के पास भेज रहे हैं।"

अकाली दल के नेता ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता काली कमाई से चुनाव लड़ना चाहते हैं और हवाला के जरिए विदेशों में भी पैसा भेजा जा रहा है। इसलिए सभी चीजों की जांच की जरूरत है।"

वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "गुरु-दोखी गैंग के माइनिंग माफिया का 2000 करोड़ का कच्चा-चिट्ठा बेनकाब। श्री आनंदपुर साहिब में अपने ही कार्यकर्ता काले ने माइनिंग माफिया की पोल खोली- दिनेश चड्ढा, हरजोत बैंस और बचित्तर सिंह की सरपरस्ती में ये माइनिंग माफिया पंजाब को लूट रहा है। इस माइनिंग माफिया के तार ओएसडी राजवीर से जुड़े हैं। रावी दरिया वाले माइनिंग माफिया में भी राजवीर का भाई अंगद शामिल है, जहां आर्मी तक सवाल उठा रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस सारे गोरखधंधे की सीबीआई जांच हो। ये माइनिंग माफिया पंजाब को लूट कर पैसा विदेश भेज रहा है, इसीलिए भगवंत दंगों के बीच भी फ्रांस भागा था। ये केजरीवाल, सिसोदिया, जैन और भगवंत के माइनिंग माफिया का सच है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-27 12:05:01

Share:

Leave A Reviews

Related News